back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raja Bhaiya Divorce: राजा भैया से पत्नी भानवी ने मांगा 10 लाख प्रतिमाह गुजारा भत्ता, 3 नवंबर को अगली सुनवाई

Raja Bhaiya Divorce: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में राजा भैया से 10 लाख रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने की मांग की। मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी।

नई दिल्ली, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कुंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के तलाक के मामले में आज राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में राजा भैया से 10 लाख रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने की मांग की। मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी।

भानवी सिंह ने कहा- उन्हें हर महीने 10 लाख रुपये का गुजारा भत्ता दिलाया जाए

भानवी सिंह ने कहा है कि राजा भैया महंगे ब्रांडेड चीजों के शौकीन हैं और उन्हें भी राजा भैया के बराबर महंगे ब्रांडेड चीजें दी जानी चाहिए। भानवी सिंह ने कहा है कि वो अपनी कमाई से महंगी चीजें नहीं खरीद सकती हैं। ऐसे में उन्हें हर महीने 10 लाख रुपये का गुजारा भत्ता दिलाया जाए।

क्या था मामला?

राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी कुमारी से तलाक की अर्जी दायर की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 10 अप्रैल को भानवी सिंह को नोटिस जारी किया था। मार्च में भानवी कुमारी ने दिल्ली के जोरबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में भानवी कुमारी ने राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। राजा भैया अपने भाई के पक्ष में आ गए। उसके बाद उन्होंने साकेत कोर्ट के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...