back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाइन के शौकीन हैं आप तो क्या करेंगे जब सड़कों पर बहने लगेगी शराब की नदी, पढ़िए पुर्तगाल की ये कहानी

पुर्तगाल के शहर साओ लोरेनो डी बाइरो की सड़कों पर अचानक शराब बहने लगी। शराब का बहाव इतना तेज था, मानो सड़कों की जगह शराब की नदी बह रही है। तमाम घरों के बेसमेंट में भी रेड वाइन भर गयी।

लिस्बन, हि.स.। पुर्तगाल के शहर साओ लोरेनो डी बाइरो की सड़कों पर अचानक शराब बहने लगी। शराब का बहाव इतना तेज था, मानो सड़कों की जगह शराब की नदी बह रही है। तमाम घरों के बेसमेंट में भी रेड वाइन भर गयी। पुर्तगाल का शहर साओ लोरेनो डी बाइरो एक अजीबोगरीब घटना का साक्षी बना। अचानक सड़क पर शराब बहती नजर आई। दरअसल, सड़क पर रेड वाइन की नदी जैसी बहती देख लोग स्तब्ध हो गए। लोगों ने वीडियो बनाने शुरू कर दिये। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रेड वाइन सड़क नदी के रूप में बहती दिख रही है। यह बहाव भी इतना तेज दिख रहा है कि कई घरों के बेसमेंट में भी रेड वाइन भर गई है।

पहाड़ी पर 22 लाख लीटर से अधिक का नुकसान

पता चला है कि शहर के पास की एक पहाड़ी पर 22 लाख लीटर से अधिक रेड वाइन सहेजने वाले एक टैंक के फटने की वजह से लाखों लीटर रेड वाइन साओ लोरेनो डी बाइरो की सड़कों पर बहने लगी। इस बहाव ने परेशानी खड़ी कर दी, क्योंकि यह पास ही बह रही शर्टिमा नदी की तरफ तेजी से बढ़ने लगी थी।

खेत की तरफ मोड़ दिया प्रवाह

घटना की जानकारी पाकर दमकल विभाग ने शर्टिमा नदी के शराब की नदी में बदलने से पहले कार्रवाई शुरू कर दी। रेड वाइन के बहाव को पास के खेत की तरफ प्रवाहित किया गया। इस घटना के लिए जिम्मेदार शराब कंपनी ने मांफी मांगने के साथ क्षति और मरम्मत से जुड़ी लागतों की पूरी जिम्मेदारी ली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रोनाल्डो की गैर-मौजूदगी से भड़के फैंस, FIFA को 2026 वर्ल्ड कप का पहला पोस्टर जारी करने के बाद करना पड़ा डिलीट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा (FIFA) ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी करके खुद को विवादों में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...