नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Weather in Delhi-NCR Today: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश हुई है। बारिश से देशभर में मौसम सुहावना बना हुआ है। कुछ हिस्सों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से बारिश हो रही है और यह बारिश अगले दो तीन दिनों तक होने के आसार हैं।
मौसम बना रहेगा सुहाना
मौसम विभाग के के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दिल्ली में तापमान में 4 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं राजधानी में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश में भी बारिश से सुहावना मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून तक यूपी में ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं।
कहां कहां होगी बारिश
राजस्थान में चक्रवाती तूफान की वजह से बारिश हो रही है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 25 जून से प्री मानसून की बारिश में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं जयपुर, कौंट, कोटा, दौसा में मौसम विभाग ने बारिश की वजह से अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।




