back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: 80 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे की होम वोटिंग, EC का प्रयास हुआ सफल

Raipur: EC द्वारा इस विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी है। मतदान दल द्वारा उनके घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतपेटी में मतदान कराया गया।

रायपुर, हि.स.। चाहे किसी की उम्र 90-95 वर्ष की हो या कोई बिस्तर में हो किसी को चलने या अन्य किसी प्रकार की तकलीफ हो परन्तु उनमें लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने का जज्बा कायम है और और उन्होंने आज पूरे उत्साह के साथ अपना मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा इस विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी है। मतदान दल द्वारा उनके घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतपेटी में मतदान कराया गया।

पोस्टल बैलेट

दक्षिण विधानसभा के अमीन पारा में मतदान दल 83 वर्षीय सवित्री बाई शुक्ला के घर पहुंचा। दल द्वारा शुक्ला और उनके परिजनों को मतदान की प्रक्रिया समझाई गई और उसके पश्चात सभी औपचारिकताएं पूर्ण की गई। सवित्री बाई ने पोस्टल बैलेट में अपने मनपसंद अभ्यर्थी को वोट किया और उस मतपत्र को मतपेटी में डाला।

इस दौरान सामान्य प्रेक्षक डॉ. जी. लक्ष्मीशा उपस्थित थे। उन्होंने पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। सवित्री बाई और उसके परिजनों ने निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अमन चतुर्वेदी उपस्थित थे। दक्षिण विधानसभा में ही गोल बाजार में बुजुर्ग मतदाता कमला साहू से भी उनके घर जाकर मतदान कराया गया। इस अवसर पर सहायक भू-अभिलेख अधिकारी वर्षा चन्द्रवंशी उपस्थित थी।

मतदाताओं की उम्र 90 से अधिक थी

उत्तर विधानसभा में रचना देवी आकुंडी, मुक्ता बेन रुपरेल, ईश्वरी गोदवानी के यहा भी प्रेक्षक आर. विमला और रिटर्निंग आफिसर बीबी पंचभाई के साथ मतदान दल पहुंचा। इन मतदाताओं की उम्र 90 से अधिक थी और चलने-फिरने में भी तकलीफ है। उनके घर जाकर मतदान दल द्वारा मतदान की प्रक्रिया कराई गई।

मतदान दल

पश्चिम विधानसभा में बुधवार सुबह विवेकानंद आश्रम के पास मंगल बाजार में रहने वाले 93 वर्षीय दुकाला अग्रवाल के घर मतदान दल की टीम पहुंची तो उनके परिजनों ने स्वागत किया। बीएलओ सहित दल के सदस्यों ने उन्हें मतदान प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उनसे मतदान कराया। पश्चिम विधानसभा के कृष्णा नगर डगनिया निवासी 94 वर्षीय मतदाता शांति देवी शुक्ला अधिक उम्र और बीमार होने के कारण बिस्तर से उठने में भी काफी समस्या होती है। उनके आग्रह पर आज मतदान दल उनके घर पहुंचा और एक सहायक की मदद से मतदान करावाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार घनश्याम जंघेल उपस्थित थे।

ग्रामीण विधानसभा

ग्रामीण विधानसभा में महावीर नगर में 95 वर्षीय खानचंद जादवानी के घर मतदान दल पहुंचे तो उनके परिजनों ने दल का स्वागत किया और बताया कि वे आज तक कभी मतदान देने से नहीं चुके हैं। अब चलने-फिरने और यहां तक बात करने की भी तकलीफ होने के कारण वे मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ थे। आज आयोग की इस सुविधा से वे अपना मतदान कर पाए है। जादवानी से सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मतदान कराया गया।

इसी विधानसभा के 91 वर्षीय सनद चक्रवर्ती से भी बसंत विहार स्थित उनके निवास में जाकर मतदान कराया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रवीण परमार उपस्थित थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Assembly Election 2025 : पोस्टल बैलेट पेपर क्या है और कौन करता है इसका इस्तेमाल, जानें नियम?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग और राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵