'वीरे दी वेडिंग' के दो साल पूरे, स्वरा भास्कर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
'वीरे दी वेडिंग' के दो साल पूरे, स्वरा भास्कर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

'वीरे दी वेडिंग' के दो साल पूरे, स्वरा भास्कर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

मोनिका शेखर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को रिलीज हुए आज दो साल हो गए हैं। 'वीरे दी वेडिंग' आज ही के दिन 1 जून 2018 को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के दो साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। इस फिल्म की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को साझा किया और इसके साथ ही एक लंबा नोट लिखा है। 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, करीना कपूर खान और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में पहली बार करीना कपूर खान और सोनम कपूर की जोड़ी नजर आई थी। शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर एकता कपूर, रिया कपूर, निखिल द्विवेदी, शोभा कपूर और अनिल कपूर हैं। 'वीरे दी वेडिंग' को दर्शकों और आलोचकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अब इस फिल्म के सीक्वल बनाने की चर्चा है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कालिंदी पुरी (करीना कपूर), अवनि शर्मा (सोनम कपूर), साक्षी सोनी (स्वरा भास्कर) और मीरा सूद (शिखा तलसानिया) की दोस्ती बचपन से है। बड़ी होने के बाद सबकी अलग-अलग कहानियां है। बॉलीवुड में लड़कियों की दोस्ती और उनकी मौज-मस्ती पर बहुत कम फिल्में बनी हैं और 'वीरे दी वेडिंग' इस कमी को पूरा करती है। इस फिल्म की चार लड़कियां बिंदास लाइफ जीती हैं और रूढ़िवादी विचारों के खिलाफ उनके बगावती तेवर हैं। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' न केवल दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 54.46 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in