back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Varanasi Nagar Nigam: वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए अश्लील वीडियो, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Varanasi Nagar Nigam Facebook Page: वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पेज को हैक करके साइबर अपराधियों ने शनिवार को पांच वीडियो पोस्ट किए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। वाराणसी नगर निगम के अधिकारिक फेसबुक पेज को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। फेसबुक पेज पर साइबर अपराधियों ने कई अश्लील वीडियो भी पोस्ट कर दिए। शनिवार को नगर निगम के अधिकारिक फेसबुक पेज पर अश्लील वीडियो पोस्ट देखकर लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर पेज वायरल हो गया।

इस बात की जानकारी नगर निगम के अफसरों को हुई तो हड़कम्प मच गया। पेज हैक की पुलिस को जानकारी दी गई। नगर निगम के अफसरों के मुताबिक 24 मई को जी-20 से जुड़ी तस्वीरों के बाद से पेज अपडेट नहीं किया था।

दर्ज की गई एफआईआर

नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक नगर निगम वाराणसी के फेसबुक पेज पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता दें कि वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पेज को हैक करके साइबर अपराधियों ने शनिवार को पांच वीडियो पोस्ट किए। पहला वीडियो सुबह लगभग 6 बजे के आसपास डाला गया। इसके बाद लगातार पांच वीडियो पोस्ट किए दिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵