back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

USA: अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य ने स्कूली पाठ्यक्रम में सिख धर्म को शामिल किया, सिख समुदाय ने जताई खुशी

Washington: अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य के लगभग 5,14,000 छात्र-छात्राओं को अब सिख धर्म को जानने और समझने का मौका मिलेगा।

वाशिंगटन, हि.स.। अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य के लगभग 5,14,000 छात्र-छात्राओं को अब सिख धर्म को जानने और समझने का मौका मिलेगा। कनेक्टिकट स्टेट बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने सामाजिक विज्ञान के अपने नये पाठ्यक्रम में सिख धर्म को शामिल करने का फैसला किया है। इस फैसले पर यहां रह रहे सिख समुदाय ने खुशी जताई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां का सिख समुदाय लंबे समय से अपने धर्म को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग कर रहा था। नॉर्विच सिटी के स्वर्णजीत सिंह के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नया पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की शिक्षा के तीनों स्तर पर सिख समुदाय के बारे में जानने का अवसर प्रदान करेगा।

छात्र-छात्राओं को कम उम्र से ही सिख धर्म के इतिहास और समुदाय के योगदान के बारे में पढ़ाया जाएगा। इससे बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।

कनेक्टिकट अमेरिका का 18वां राज्य बना

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सिख कोएलिशन नामक संगठन शिक्षा विभाग के साथ मिलकर काम करेगा। कनेक्टिकट अमेरिका का 18वां राज्य बन गया है, जिसने सिख धर्म को सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए इस संगठन के साथ हाथ मिलाया है। इससे पहले जून में वाशिंगटन ने सिख धर्म को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵