back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी कांग्रेस ने फिलिस्तीनी-अमेरिकी सांसद रशीदा तलीब को लगाई फटकार, निंदा प्रस्ताव भारी मतों से हुआ पारित

Washington: अमेरिकी कांग्रेस ने मिशिगन की डेमोक्रेट सांसद रशीदा तलीब की निंदा की। बकायदा निंदा प्रस्ताव पर मतदान किया गया। इजराइल-हमास युद्ध के संबंध में बयानों के लिए रशीदा तलीब को फटकार लगाई।

वाशिंगटन, हि.स.। अमेरिकी कांग्रेस ने मिशिगन की डेमोक्रेट सांसद रशीदा तलीब की निंदा की। इसके लिए बकायदा निंदा प्रस्ताव पर मतदान किया गया। अमेरिकी कांग्रेस ने इजराइल-हमास युद्ध के संबंध में बयानों के लिए कांग्रेस में एकमात्र फिलिस्तीनी-अमेरिकी प्रतिनिधि रशीदा तलीब को औपचारिक रूप से फटकार लगाई।

निंदा प्रस्ताव बिना बहस के खारिज हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाईस डेमोक्रेट प्रतिनिधियों में से अधिकांश प्रस्ताव के पक्ष में रिपब्लिकन के साथ खड़े नजर आए। प्रस्ताव के पक्ष में 234 और विरोध में 188 मत पड़े। इससे पहले 1 नवंबर को अमेरिकी कांग्रेस में रशीदा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव के विरोध में 222 मत और समर्थन में 186 मत पड़े। इस वजह से रशीदा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव बिना बहस के ही खारिज हो गया था।

राष्ट्रपति जो बाइडेन को ललकारा

रशीदा तलीब कई बार सार्वजनिक तौर पर फिलिस्तीन और हमास का समर्थन कर चुकी हैं। वह इजराइल का साथ देने के लिए अमेरिका की तीखी आलोचना करने से भी पीछे नहीं हटीं। उन्होंने 18 अक्टूबर को हमास के समर्थन में जनसभा भी की थी।

उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन को ललकारते हुए कहा था कि नेतन्याहू की सहायता का फैसला समूचे अमेरिका का नहीं हो सकता। रशीदा तलीब का विरोध इजराइल तक सीमित नहीं है। वह इस्लामिक मुल्कों और इस्लामफोबिया के बारे में भी लगातार टिप्पणी करती रहती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्‍यता देगा फ्रांस

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । फ्रांस ने इजरायल को अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया है। फ्रांस ने फिलिस्‍तीन को राष्‍ट्र के मान्‍यता देने...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵