back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Board Exam 2023: पहले दिन 1543 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

हमीरपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सम्पन्न कराने के लिए 44 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इनमें हाईस्कूल और इण्टरमीडियेट के 31724 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। 1543 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए है।

हमीरपुर, एजेंसी। हाईस्कूल और इण्टरमीडियेट की यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन यहां 1543 परीक्षार्थियों ने हिन्दी का पेपर छोड़ दिया। परीक्षा केन्द्रों में इस बार नकल रोकने के तगड़े इंतजाम होने से सर्वाधिक संस्थागत विद्यार्थी ही परीक्षा से नदारद रहे।

सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही परीक्षार्थियों पर नजर

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सम्पन्न कराने के लिए 44 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इनमें हाईस्कूल और इण्टरमीडियेट के 31724 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिले में चार परीक्षा जोन, 12 सेक्टर बनाए गए है। एसडीएम जोन प्रभारी के रूप में लगाए गए है। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों पर नजर सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही है। साथ ही परीक्षा केन्द्रों को कन्ट्रोल रूम से जोड़ा गया है।

1543 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए 

जिले के 44 परीक्षा केन्द्रों में गुरुवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई। परीक्षा के पहले ही दिन हाईस्कूल के पंजीकृत 16667 परीक्षार्थियों में 761 परीक्षार्थियों ने हिन्दी का पेपर छोड़ दिया जबकि शाम की पाली में इण्टरमीडियेट के पंजीकृत 13367 परीक्षार्थियों में 782 ने परीक्षा नहीं दी। जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों पाली की परीक्षा में हाईस्कूल और इण्टर के 1543 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए है।

डीएम-एसपी समेत अन्य अफसरों ने किया निरीक्षण

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन यहां के डीएम डाॅ.चन्द्रभूषण व एसपी शुभम पटेल ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जबकि एडीएम रमेश चन्द्र व अन्य प्रशासनिक अफसरों ने भी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा के लिए किए गए इंतजाम को देखा।

Advertisementspot_img

Also Read:

सारे पाकिस्तानी जा रहे हैं वापस, ये 6 पाकिस्तानी नहीं लौटेंगे, SC ने आदेश देकर की मनाही, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵