G. Kishan Reddy
G. Kishan Reddy

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी अस्वस्थ, AIIMS में भर्ती किया गया

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी को रविवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि सीने में जकड़न की शिकायत के बाद रेड्डी को रात में एम्स भर्ती किया

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को रविवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि सीने में जकड़न की शिकायत के बाद रेड्डी को रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर एम्स ले जाया गया।

कार्डियो न्यूरो सेंटर की हृदय देखभाल इकाई में उनकी जांच की गई

इससे पहले दिन में, केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात' में भारत की विरासत, इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डाला गया है। रेड्डी यहां ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट' (एनजीएमए) में रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी के उपलक्ष्य में ‘जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति' प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। कार्डियो न्यूरो सेंटर की हृदय देखभाल इकाई में उनकी जांच की गई। एम्स ने रेड्डी के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी अभी जारी नहीं की है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in