घर पर एकांतवास का सख्ती से पालन करवाएं राज्य: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
घर पर एकांतवास का सख्ती से पालन करवाएं राज्य: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

घर पर एकांतवास का सख्ती से पालन करवाएं राज्य: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

- चिट्ठी लिख कर सभी राज्यों को एकांतवास का ठीक से पालन करवाने के दिए निर्देश नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। घर पर ही इलाज करवा रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर के अन्य सदस्यों से अलग न रख पाने और क्वारंटीन के नियमों में ढिलाई बरतने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सख्त हुआ है। इस संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को घर पर एकांतवास के नियमों का सख्ती से पालन करने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिख कर घर पर ही इलाज करवा रहे कोरोना के मरीजों को नियमों को सख्ती से पालन करवाने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने राज्यों और केन्द्र सरकार के मुख्य सचिवों, स्वास्थ्य सचिवों और विशेष सचिवों को को चिट्ठी लिख कर कहा कि एकांतवास के नियमों का ठीक से पालन नहीं होने के कारण कोरोना के मरीजों के परिवार वालों के साथ पड़ोसी भी संक्रमित हो रहे हैं। जबकि कोरोना के मरीजों को बाकी सदस्यों से अलग रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। घर पर ही अलग रह कर इलाज करवा रहे लोगों की निगरानी नहीं रखी जा रही है। इसलिए राज्यों को इस बारे में सख्ती बरतनी होगी। नियमों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीज जिनमें मामूली से लक्षण उन्हें घर ही अलग कमरे में रहने का प्रावधान किया गया है। घर पर ही उनकी निगरानी के लिए डॉक्टर तैनात किए जाते हैं, जो नियमित रूप से मरीज के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं। वहीं, दिल्ली में सभी कोरोना के मरीजों के लिए 5 दिनों का संस्थागत एकांतवास जरूरी कर दिया गया है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों को 5 दिनों के लिए संस्थागत एकांतवास में रहना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in