ऊना का व्यक्ति पीजीआई में निकला पॉजिटिव
ऊना का व्यक्ति पीजीआई में निकला पॉजिटिव

ऊना का व्यक्ति पीजीआई में निकला पॉजिटिव

ऊना, 24 जून (हि. स.)। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई रैफर किये गए 50 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। जबकि इसकी 45 वर्षीय पत्नि का टेस्ट नेगेटिव आया है। पीजीआई प्रबंधन द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना प्रबंधन को इस बारे अवगत करवा दिया है। सूचना मिलते ही ऊना में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के एक चिकित्सक, एक नर्स, एक अन्य कर्मचारी सहित प्राईवेट लैब में कार्यरत एक कर्मचारी को होम क्वारंटीन कर दिया है। अब इन सभी के भी कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। हरोली उपमंडल के तहत सिंगा गांव का 50 वर्षीय व्यक्ति पिछले एक साल से पैरालाईसिस बीमारी से ग्रसित था। इसकी पत्नि ही इसकी देखरेख कर रही थी। 19 जून को पीडि़त व्यक्ति को हार्ट की दिक्कत हुई थी। जिसके चलते इसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने इसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया था। इसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ में 20 जून को उक्त व्यक्ति व इसकी पत्नि के सैंपल लिए गए थे। जहां 50 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव आ गया है। वहीं इसकी पत्नि के सैंपल नेगेटिव आया है। उक्त व्यक्ति का कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 19 जून को अस्पताल में एमरजेंसी वार्ड में डयूटी देने वाले एक चिकित्सक, एक नर्स, एक अन्य कर्मचारी सहित जिस निजी लैब के कर्मचारी ने इस व्यक्ति का ब्लड टेस्ट लिया था, उसे भी होम क्वारंटीन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग अब उक्त व्यक्ति की हिस्ट्री को खंगालने में जुट गया है। लेकिन यह व्यक्ति एक साल से घर पर ही था और न ही किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आया था। अब ऐसे में इसका कोरोना पॉजिटिव निकलना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गया है। बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति की 21 वर्षीय बेटी की शादी फरवरी माह में हो गई है। वहीं 22 वर्षीय बेटा जलंधर में नौकरी करता है। दोनों बच्चे इसके संपर्क में नहीं आए है। अब स्वास्थ्य विभाग पूरी स्टडी करेगा, वहीं पुलिस विभाग भी जांच में जुट गया है। सीएमओ डा. रमण शर्मा ने बताया कि सिंगा का एक 50 वर्षीय व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव निकला है। स्वास्थ्य विभाग ने अहतियात बरतते हुए अस्पताल के एक चिकित्सक, नर्स, एक अन्य कर्मचारी सहित एक निजी लैब के कर्मचारी को होम क्वारंटीन कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in