उधम सिंह नगर के डीएम नीरज खैरवाल को कुमाऊं के कमिश्नर का चार्ज

उधम सिंह नगर के डीएम नीरज खैरवाल को कुमाऊं के कमिश्नर का चार्ज
उधम सिंह नगर के डीएम नीरज खैरवाल को कुमाऊं के कमिश्नर का चार्ज

उधम सिंह नगर के डीएम नीरज खैरवाल को कुमाऊं के कमिश्नर का चार्ज देहरादून, 31 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के बहुचर्चित अधिकारी राजीव रौतेला आज सेवानिवृत्त हो गए। अब उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल कुमाऊं मंडल के आयुक्त का चार्ज भी देखेंगे। उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी ने इस आशय का आदेश आज देर शाम यहां जारी कर दिया। रौतेला को पुनर्नियुक्ति, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के निदेशक बने एक अन्य आदेश में राजीव रौतेला को सेवा निवृत्त होने का बाद पुनर्नियुक्ति दी गई है, जो डा. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के निदेशक पद पर की गई है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा इस आशय के जारी आदेश में कहा गया है कि पुनर्नियुक्ति के फलस्वरूप राजीव रौतेला को पूर्व में प्राप्त हो रहे वेतन की राशि से पेंशन राशि घटाकर जो राशि होगी, वह वेतन के रूप में अनुमन्य होगी। रौतेला की अन्य सेवा शर्तें वही होंगी, जो सेवानिवृत्ति से ठीक पूर्व रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in