back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Punjab News: पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से होगा शुरु, पूरी तैयारी में राजनीतिक दल

Chandigarh: पंजाब विधानसभा का विशेष दो दिवसीय सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र को लेकर भले ही पंजाब सरकार व राज्यपाल आमने-सामने हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

चंडीगढ़, हि.स.। पंजाब विधानसभा का विशेष दो दिवसीय सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र को लेकर भले ही पंजाब सरकार व राज्यपाल आमने-सामने हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक की। बैठक में पंजाब सरकार को घेरने के लिए मुद्दों पर चर्चा की गई। विपक्ष ने इस सत्र के दौरान सरकार को एसवाईएल, कानून व्यवस्था, खनन तथा कर्ज के मुद्दे पर घेरने की योजना बनाई है। इस सत्र के आयोजन पर राज्यपाल के प्रश्नचिह्न भी सरकार की मुश्किल बढ़ाएंगे।

सरकार ने दो दिवसीय सत्र को सही ठहराया

राज्यपाल ने इस दो दिवसीय सत्र को गैरकानूनी ठहराते हुए कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि दो दिन का यह सत्र पूरी तरह ‘शून्य’ है। इस दौरान किए जाने वाले कामकाज की कोई वैधानिक मान्यता नहीं होगी। सरकार ने राज्यपाल के दावे को खारिज करते हुए दो दिवसीय सत्र को सही ठहराया है।

इन दो प्रमुख मुद्दों के अलावा मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख विपक्षी नेताओं को 1 नवंबर को खुली बहस का न्योता देने पर भी सदन में हंगामा होना तय है, क्योंकि विपक्षी दल मुख्यमंत्री के न्योते को अलग-अलग शर्तों के साथ खारिज कर चुके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...