back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jaipur से AIMIM के दो उम्मीदवार फाइनल, कामां से इमरान नवाब और फतेहपुर सीट से एडवोकेट जावेद अली होंगे मैदान में

Rajasthan News: भरतपुर की कामां और सीकर की फतेहपुर विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

जयपुर, हि.स.। भरतपुर की कामां और सीकर की फतेहपुर विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर एक्स पर यह जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया कि आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट जावेद अली खान और कामां विधानसभा क्षेत्र से इमरान नवाब एआईएमआईएम के उम्मीदवार होंगे।

उम्मीद है कि वहां की जनता दुआओं और मोहब्बतों से इन्हें नवाजेगी। कामां विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित करने वाली एआईएमआईएम पहली पार्टी बन गई है। अभी तक इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा या अन्य पार्टी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पिछले दिनों राजस्थान की 200 में से 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। एआईएमआईएम अब नगर विधानसभा सीट पर भी जल्द ही अपना उम्मीदवार फाइनल करेगी।

एआईएमआईएम के उम्मीदवार इमरान नवाब 10वीं क्लास तक पढ़े हैं

कामां सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार घोषित इमरान नवाब अलवर जिले में तिजारा के रहने वाले हैं। वे पहली बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। इमरान नवाब 10वीं क्लास तक पढ़े हैं। जब से एआईएमआईएम पार्टी की नींव रखी गई थी, तब से वे इस पार्टी से जुड़े हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद नवाब ने कहा कि मैं तिजारा से ही चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन हाईकमान ने मेरा नाम कामां से फाइनल किया है तो अब कामां से ही चुनाव लड़ूंगा।

कामां से शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान मौजूदा विधायक और सरकार में मंत्री हैं। जाहिदा खान ने भाजपा के जवाहर सिंह बेडम को 39 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही था। इसके अलावा बसपा, आईएनडी, आप के प्रत्याशी भी मैदान में थे लेकिन वोट नहीं जुटा सके।

जावेद अली वर्तमान में एआइएमआइएम पार्टी के प्रदेश जनरल सैक्रेटरी हैं

ओवैसी ने सीकर की फतेहपुर विधानसभा सीट पर एडवोकेट जावेद अली खान को मौका दिया है। जावेद अली वर्तमान में एआइएमआइएम पार्टी के प्रदेश जनरल सैक्रेटरी और प्रदेश प्रवक्ता हैं। मूल रूप से सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के खिवासर गांव के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले तीन साल से फतेहपुर विधानसभा में सक्रिय हैं।

चौदह सितंबर 2022 को पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को फतेहपुर बुलाकर कस्बे के बकरा मंडी में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया था। वहीं जावेद अली को उम्मीदवार बनाए जाने पर समर्थकों ने खुशी जताई।

असदुद्दीन ओवैसी की फतेहपुर में एक विशाल जनसभा होगी

इस दौरान प्रत्याशी जावेद अली खान ने कहा कि 15 दिन बाद पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की फतेहपुर में एक विशाल जनसभा होगी। हालांकि इसकी अभी तारीख तय नहीं है। वर्तमान में इस सीट से कांग्रेस के हाकम अली विधायक हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर भाजपा की सुनीत जाखड़ रही थीं, जीत का अंतर 860 वोटों का रहा था। इसके अलावा तीसरे स्थान पर सीपीआई (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार रहे थे। इस सीट पर बसपा, आईएनडी और बहुजन संघर्ष दल के प्रत्याशी भी मैदान में थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵