back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें, हंगामें से भरा रहा संसद; भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

जानिए 14 मार्च के दिनभर की प्रमुख खबरें।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। 14 मार्च यानि मंगलवार का दिन सियासी उठापठक के साथ कई महत्वपूर्ण खबरों के कारण सुर्खियों में रहा। एक तरफ संसद में राहुल गांधी के बयान पर बवाल हुआ तो वहीं, इंदौर की पिच को खराब रेटिंग देने पर BCCI ने ICC का विरोध किया। आइए जानते हैं अन्य महत्वपूर्ण खबरें।

1.संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा दिन भी हंगामे से भरा रहा। विपक्ष के नेता सदन के शुरू होते ही अपने मुद्दों पर चर्चा की मांग पर अड़ गए। विपक्षी नेता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे थे। इस पर एक बार फिर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। हंगामा रुकता न देख सदन की कार्यवाही 15 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

2. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार संसद को नहीं चलने दे रही है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह पहली बार है जब केंद्र सरकार के मंत्री संसद को बाधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कोई गलत बात नहीं कही है। मोदी सरकार उनपर गलत आरोप लगा रही है।

3.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश करने से पूर्व चाहता है कि वह देश के सभी मंडलों तक शाखाओं का विस्तार कर दे। इसके लिए हरियाणा के सोनीपत में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में विस्तार से चर्चा हुई है। संघ का कहना है कि पिछले वर्ष में जिस तेज गति से काम हुआ है उससे प्रत्येक क्षेत्र में कम से कम नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वह आगामी समय में इसको और विस्तार देगा।

4. उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे मंगलवार को कांग्रेस के विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा कर प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी ने कांग्रेस विधायकों के इस आचरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष सहित उनके 15 विधायकों को सदन के विपरीत व्यवहार करने पर एक दिन के लिए सदन की कार्यवाही में भाग लेने से निलंबित कर दिया।

5. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता का ”मैराथन” देख रहा है। जिसके कारण इस क्षेत्र में नौसैनिक हथियारों की दौड़ शुरू हो गई है। उन्होंने ”मेड इन इंडिया” के तहत देश के पहले विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के निर्माण पर कहा कि, इसके निर्माण में बहुत अधिक प्रतिशत में स्वदेशी उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है।

6. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि फरवरी में थोक महंगाई दर घटकर 3.85 फीसदी रही है। आंकड़ों के मुताबिक खाद्य पदार्थ का थोक मूल्य सूचकांक फरवरी में घटकर 2.76 फीसदी रही है, जबकि जनवरी में 2.95 फीसदी रही थी। खाद्य पदार्थ की महंगाई दर 3.81 फीसदी रही है, जो जनवरी महीने में 2.38 फीसदी रही थी।

7. भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए लताड़ लगाई है. विदेश मंत्रालय ने 2022 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जोर देकर कहा है कि पाकिस्तान ने 26/11 मुंबई हमले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई है.

8. बीसीसीआई ने इंदौर की पिच को ‘खराब’ बताने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के फैसले को चुनौती दी है। बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तहत तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला गया था, जो की तीसरे दिन के पहले ही सेशन में भारतीय टीम की हार के साथ खत्म हो गया था। मैच के बाद मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने पिच को खराब रेटिंग दी थी।

9.ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। एकदिवसीय श्रृंखला 17 मार्च से शुरू होगी। नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी बीमार मां के साथ रहने के लिए दिल्ली में दूसरे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे।

10. फिल्म ‘आरआरआर’ ने इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ ने पूरी दुनिया के दर्शकों को दीवाना बना दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमेरिकी पुलिसकर्मी ‘नाटू नाटू’ गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार और कर्तव्य दोनों एक सिक्के के दो पहलू : सचिव

सुल्तानपुर - आज ब्लॉक दुबेपुर के परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महिलाओं हेतु "विधान से समाधान" कार्यक्रम आयोजित हुआ और महिलों...
spot_img

Latest Stories

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵