back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएम नीतीश मंगलवार को कृषि रोड मैप का समागम कर किसानों को देंगे सौगात

पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह कृषि रोड मैप पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, और नीतीश कुमार के सामने सवाल खड़ा कर रहे हैं कि किसानों के हित में या कृषि रोडमैप नहीं बल्कि कागजों पर है।

पटना, एजेंसी। बिहार में किसानों के मुद्दे पर बिहार सरकार के सामने लगातार मोर्चा खोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह नीतीश कुमार के ऊपर हमलावर हैं।नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप पर सवाल उठाते हुए सुधाकर सिंह ने कहा है कि इस बार बजट सत्र में नीतीश कुमार जवाब देने के लिए तैयारी कर ले।इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की शाम चौथे कृषि रोड मैप का समागम पटना के बापू सभागार में किया जा रहा है। जहां पर देश भर के किसान पहुंचेंगे।

सुधाकर सिंह कृषि रोड मैप पर लगातार सवाल उठा रहे

पिछले कुछ महीनों से पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह कृषि रोड मैप पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, और नीतीश कुमार के सामने सवाल खड़ा कर रहे हैं कि किसानों के हित में या कृषि रोडमैप नहीं बल्कि कागजों पर है।बिहार के कृषि रोड मैप-4 को अंतिम रूप दिया जा रहा है।इसे एक अप्रैल 2023 से लागू किया जाना है।लेकिन इससे पहले सीएम नीतीश राज्य के लगभग 50 हजार के करीब किसानों के साथ संवाद करेंगे, और कृषि रोडमैप पर उनकी राय जानेंगे।

कृषि रोडमैप में शामिल किया जायेगा

किसानों के सुझावों को कृषि रोडमैप में शामिल किया जायेगा।जहां आज यानी मंगलवार को इसके लिए बापू सभागार में किसान समागम का आयोजन किया जा रहा है।इसकी अध्यक्षता सीएम करेंगे।इस मौके पर सीएम के कृषि सलाहकार मंगला राय के साथ कृषि विभाग के मंत्री और सचिव भी मौजूद रहेंगे। जबकि पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, खाद्य आपूर्ति, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, उद्योग विभाग, गन्ना उद्योग, ग्रामीण कार्य, राजस्व एवं भूमि सुधार, ऊर्जा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री और सचिव भी मौजूद रहेंगे

Advertisementspot_img

Also Read:

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी RJD इस बार...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...