लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा। 22 फरवरी को सदन में योगी सरकार बजट प्रस्तुत करेगी। सत्र के दौरान किसानों की समस्याओं समेत विभिन्न मुद्दों को विपक्ष सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसलिए सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। विधान भवन व लोकभवन के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
छह मार्च तक चलेगा सदन
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में चर्चा हुई कि विधानसभा के सत्र संचालन का कार्यक्रम 10 मार्च तक जारी किया गया है। लेकिन 7 और 8 मार्च को होली का अवकाश है, उसके बाद क्षेत्रों में होली मिलन समारोह शुरू हो जाएंगे। ऐसे में सदस्यों का वापस विधानसभा सत्र में शामिल होना मुश्किल होगा। लिहाजा सदन की कार्यवाही को 6 मार्च तक ही संचालित किया जाएगा।




