back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: आज से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र

बिहार का बजट सत्र आज से शुरू होगा। यह पांच अप्रैल तक चलेगा। आज सबसे पहले बिहार विधानसभा और बिहार विधान की संयुक्त बैठक होगी।आर्थिक सर्वेक्षण के साथ राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण होगा।

पटना,एजेंसी। बिहार विधानसभा का बजट सत्र (2023-24) आज (सोमवार) से शुरू होगा। यह पांच अप्रैल तक चलेगा। आज सबसे पहले बिहार विधानसभा और बिहार विधान की संयुक्त बैठक होगी।आर्थिक सर्वेक्षण के साथ राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण होगा। 28 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।बजट सत्र की 22 बैठकें होंगी। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस अभिभाषण पर दो दिन चर्चा होगी। 2022-23 के तृतीय अनुपूरक बजट व्यवस्थापन के लिए एक दिन रखा गया है। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय अनुदान की मांगों पर वाद विवाद और विनियोग विधेयक 12 दिन पेश किया जाएगा। इन 12 दिनों में अलग-अलग विभागों के बजट भी पेश किए जाएंगे।

28 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा

बिहार विधानसभा में राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्यों के लिए दो दिन रखे गए हैं। गैर सरकारी सदस्यों के कार्य यानी कि गैर सरकारी संकल्प के लिए दो दिन का समय रखा गया है। इस बजट सत्र में 16 दिन अवकाश रहेगा। इसमें होली, रामवनमी से लेकर कई त्योहार शामिल हैं।बिहार के बजट का आकार साल 2021-22 में दो लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपये था। यह वर्ष 2022-23 में बढ़कर दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपये हो गया।बिहार सरकार ने 2022-23 में 6 सूत्रों का बजट पेश किया था। ये 6 सूत्र मानव जीवन से जुड़े हुए थे और बताया गया था कि विकास में इसकी बड़ी भूमिका होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग में निवेश, कृषि और संबंधित क्षेत्र, आधारभूत संरचना ग्रामीण एवं शहरी, विभिन्न वर्गों का कल्याण। इन 6 सूत्रों के क्रियान्वयन पर ही 2022-23 में फोकस किया गया था। पिछली बार भाजपा कोटे के वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बजट पेश किया था। इस बार वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बजट पेश करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। पार्टी के...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵