back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान बना रहेगा शुष्क मौसम, बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान प्रमुख रूप से शुष्क मौसम बना रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम के साथ उत्तरी कश्मीर में एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और हिमपात की भविष्यवाणी की है।

अगले दो दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बादल छाए रहने के बीच कुछ स्थानों को छोड़कर न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई जबकि श्रीनगर में पिछली रात के शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात का तापमन शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पहलगाम में पिछली रात का तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में पिछली रात का तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पिछली रात पारा शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

जम्मू में पिछली रात के 7.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 5.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री

लद्दाख जिले के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस और माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में 21 दिसंबर से शुरू हुई 40 दिनों की कड़ाके की सर्दी चिल्लई-कलां खत्म हो चुकी है। वहीं कश्मीर में 20 दिनों की चिल्लई-खुर्द नामक सर्दी की चपेट में है। इसके बाद 10 दिनों की अवधि चिल्लई-बच्चा होगी जो 20 फरवरी से 1 मार्च तक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Weather Update: यूपी में मौसम स्थिर, सर्दी रहेगी बरकरार, कोहरा छंटेगा लेकिन बूंदाबांदी के संकेत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵