तेलंगाना में सख्ती से कराया जा रहा है लॉकडाउन का पालन

telangana-strictly-enforces-lockdown
telangana-strictly-enforces-lockdown

हैदराबाद, 22 मई (हि.स.)। राज्य सरकार के सख्त निर्देश के बाद राज्य पुलिस ने लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए तेलंगाना पुलिस महानिदेशक महेंद्र रेड्डी ने स्वयं मैदान संभाल लिया है। वे राजधानी की सड़कों पर पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण करते दिखाई दिए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के आदेश पर पुलिस और जिला प्रशासन राज्य में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अपने वरंगल के दौरे के वर्चुअल माध्यम से जिलाधीश और पुलिस आयुक्त और अधीक्षक को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया। उन्होंने लॉकडाउन में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में छूट देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे लॉकडाउन की अमालावारी में सख्ती से पेश आए। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने शहर के पंजागुट्टा, बंजारा हिल्स और बेगमपेट पुलिस थाना क्षत्र का लॉकडाउन का का निरीक्षण किया है। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर बड़ी संख्या में वाहनों को जब्त कर थानों में खड़े करवाए। साइबराबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 12 से 21 मई के बीच लॉकडाउन का उल्लंघन करने संबंधी 16 हजार मामले दर्ज किए गए। साइबराबाद पुलिस आयुक्त स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लॉकडाउन का सख्ती से अमल में लाने के लिए पांच हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /नागराज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in