back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुकमा : सीआरपीएफ ने किया सिविक एक्शन कार्यक्रम , बांटी जरूरत की सामग्री

सुकमा, 21 जून (हि.स.)। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पोलमपल्ली में स्थित सीआरपीएफ बटालियन एफ 74 के द्वारा रविवार शाम को सिविक एक्सन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों को जरूरत के सामग्री का वितरण किया गया। सुरक्षाबलों के द्वारा सिविक एक्सन से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यहां के ग्रामीणों से संपर्क कर उनकी परेशानियों से अवगत होकर प्रशासन तक ग्रामीणों की बातों को पहुंचाकर क्षेत्र के विकास के साथ सुरक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं। सीआरपीएफ बटालियन एफ 74 के कमांडेंट देवेन्द्र नाथ यादव के निर्देशानुसार एंव प्रयास मलिक सहायक कमांडेंट की अध्यक्षता में ग्राम पोलमपल्ली में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें पोलमपल्ली एंव आसपास के ग्रामीण शामिल थे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को उनके जरूरत के अनुसार कपड़े, सिंनटेक्स, छाता, रेडियो तथा बच्चों को खेल सामग्री प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को मास्क लगाने एंव दूरी बनाये रखने के कोरोना नियम का पालन करने की समझाइस दी गई। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्ण राज्य की मांग पर हिंसा की आग में झुलसा लेह, छात्रों और पुलिस की झड़प, CRPF की गाड़ी को लगाई आग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लेह में Gen-Z ने बुधवार (24 सितंबर) को केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...