back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुकमा : ग्राम काकड़ीआमा के कोरोना पॉजिटिव चार युवक हुए फरार

सुकमा, 06 मई (हि.स.)। जिला मुख्यालय के तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडदी के ग्राम काकड़ीआमा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए चार युवक बुधवार शाम को फरार हो गए हैं। फरार युवकों के विरुद्ध सुकमा जिला प्रशासन ने एफआईआर दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ककड़ीआमा के ग्रामीण मुचाकी मुड़ा को कोविड के लक्षण के संदेह पर एंटीजन किट से कोरोना जांच किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। उनके संपर्क में आए लोगों का भी तत्काल कोरोना जांच किया गया जिसमें तीन अन्य व्यक्ति हिरमा मुचाकी, भीमा मूचाकी तथा माड़वी दोक्का पॉजिटिव पाए गए। चारों कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को जिला अस्पताल सुकमा लाया जाना था, एंबुलेंस पहुंचने तक उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने हेतु निर्देशित किया गया था। प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघ नकरते हुए वे घर से फरार हो गए। सुकमा तहसीलदार प्यारे लाल नाग ने बताया की मुचाकी मुड़ा, हिरमामुचाकी, भीमा मूचाकी तथा माड़वी दोक्का के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज करवाया गया है। जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵