94.05 करोड़ की लागत के 57 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास सुकमा ,21 जून। (हि. स.) ।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुकमा जिले वासियों को करोड़ो की सौगात दी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने सुकमा जिले वासियों को 94 करोड़ की लागत से 57 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जिले वासियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि समुचित बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों के निर्माण में तेजी आई है, जिसका श्रेय क्षेत्र की जनता को जाता है। लोगों के आवयश्कताओं को ध्यान में रखते हुए सुकमा जिले सहित संपूर्ण बस्तर संभाग में विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण किया जा रहा है। जिससे सुकमा वासियों को शासन की अधिकाधिक सुविधाओं का लाभ मिले और शासन की योजनाएं सुगमता से क्षेत्र के रहवासियों को प्रदान हो। इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी सुकमा जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि श्री बघेल के शासन में जंगल क्षेत्र के कृषक भी कृषी कार्य की ओर बढ़े हैं, जिन क्षेत्रों में सड़क नहीं थी आज उन गावों में लोग आसानी से आवागमन कर रहें हैं। जिले के दूरस्थ गांव मे आज विद्युत व्यवस्था पंहुचने से ग्रामीणों के जीवन में नई रोशनी आई है। वर्षों से बंद पड़े स्कूल पुनः संचालित किए जा रहें हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं शासन को धन्यवाद दिया। सुकमा जिला में शबरी सभागार से आयोजित वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर विनीत नंदनवार, एसपी के.एल ध्रुव, वनमण्डलाधिकारी जे.एस रामचन्द्र, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। भूपेश है तो भरोसा है, सुकमा जिले के तरक्की हो रही पक्की:- हरीश कवासी वर्चुअल कार्यक्रम में सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि विगत ढाई सालों में सुकमा जिले में हुए विकास कार्यों का लाभ निश्चित तौर पर यहाँ की ग्रामीण जनता को मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार मानते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कठिन दौर में भी छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ जिलेवासियों को मिला है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबन मिला, कृषकों को धान का सर्मथन मूल्य तो तेन्दूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण का सही दाम मिला। हिन्दुस्तान समाचार/ मोहन ठाकुर




