MP Election: BJP के स्टार प्रतारक आज विभिन्न जिलों के प्रवास पर, चुनावी सभा में जनता से करेंगे वोट की अपील

Bhopal: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल।
MP Election
MP Election

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनुपपुर, मंडला, बालाघाट व जबलपुर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भिण्ड, दतिया, शिवपुरी व मुरैना, केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण इंदौर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आगर, शाजापुर, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुरहानपुर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कटनी, सतना, सागर व रायसेन, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य टीकमगढ़ जिले में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

CM शिवराज सिंह चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 10 बजे अनूपपुर की कोतमा विधानसभा, प्रातः 10.50 बजे अनूपपुर विधानसभा के चचाई विद्युत नगर, दोपहर 12.10 बजे मंडला विधानसभा, दोपहर 1.10 बजे बालाघाट की बैहर विधानसभा, दोपहर 2.10 बजे बालाघाट एवं परसवाड़ा विधानसभा, दोपहर 3.05 बजे बालाघाट की वारासिवनी विधानसभा, शाम 4 बजे बालाघाट की कटंगी विधानसभा एवं शाम 5.20 बजे जबलपुर की सिहोरा विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री तोमर एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 10.30 बजे भिण्ड विधानसभा, दोपहर 11.40 बजे दतिया जिले की सेवढ़ा विधानसभा, दोपहर 1.05 बजे शिवपुरी की करैरा विधानसभा, दोपहर 3 बजे भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा के ग्राम गोरमी, शाम 4.30 बजे मुरैना की दिमनी विधानसभा एवं शाम 6 बजे मुरैना विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे इंदौर के अभय प्रशाल कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय प्रातः 11 बजे आगर जिले की आगर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। वे दोपहर 12.30 बजे शाजापुर जिले के मक्सी विधानसभा में रोड शो में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 12 बजे कटनी के विजयराघवगढ़, दोपहर एक बजे सतना की मैहर विधानसभा, दोपहर 2.55 बजे सागर की सुरखी विधानसभा एवं दोपहर 4.35 बजे रायसेन की सांची विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल प्रातः 11.45 बजे विदिशा जिले की गंजबासौदा विधानसभा के ग्यारसपुर, दोपहर एक बजे कुरवाई विधानसभा के बस स्टैण्ड, दोपहर 2.30 बजे रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा के ग्राम बामौरी, दोपहर 3.30 बजे नरसिंहपुर जिले की तेन्दुखेड़ा विधानसभा के सीहोरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोपहर 12.30 बजे बुरहानुपर जिले के शाहपुरा में विजय संकल्प रैली एवं जनसभा को संबोधित किया। वे शाम 6 बजे इंदौर जिले के रामबाग विधानसभा क्रमांक-3 रामबाग में जनसभा एवं रात्रि 8.00 बजे शिवाजी नगर विधानसभा क्र-3 में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11 बजे टीकमगढ जिले की जतारा विधानसभा के ग्राम चंदेरा, दोपहर 12.30 बजे खरगापुर विधानसभा के भेलसी एवं दोपहर दो बजे टीकमगढ जिले की बड़ागांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in