यादों के झरोखे से : पंकज आडवाणी ने आज ही के दिन जीता था विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब
यादों के झरोखे से : पंकज आडवाणी ने आज ही के दिन जीता था विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब

यादों के झरोखे से : पंकज आडवाणी ने आज ही के दिन जीता था विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब

नई दिल्ली,07 सितंबर (हि.स.)। भारतीय खेलों के इतिहास में आज का दिन भारतीय बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी के लिए काफी यादगार है। पंकज ने आज ही के दिन सात सितंबर 2009 में विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीतकर इतिहास रच दिया था। पंकज ने नौ बार के चैंपियन कतर के माइक रसेल को हराया खिताब अपने नाम किया और यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे। पंकज से पहले वर्ष 2006 में गीत सेठी ट्राफी जीतने वाले पहले भारतीय थे। रसेल ने सेमीफाइनल में भारत के रूपेश शाह को 1366..880 से जबकि आडवाणी ने हमवनत ध्रुव सितवाला को 1037-972 से हराया था। इसके अलावा आज का दिन फिजी के गोल्फर विजय सिंह के लिए भी यादगार है। विजय सिंह आज ही के दिन वर्ष 2004 में टाइगर वुड्स को पीछे छोड़ते हुए विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in