back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 सीरीज में रोहित शर्मा के तीनों टॉस जीतने पर जाहिर खान ने जताई हैरानी

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने इस बात पर हैरानी जताई है कि कैसे टी20 के नए कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में खत्म हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तीनों टॉस जीतने में सफल रहे। इस पर जहीर ने ट्वीटर पर लिखा, अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि भारत ने हालिया सीरीज में सभी मैचों में टॉस जीते। जहीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में रोहित के टॉस जीतने पर उनकी किस्मत की ओर इशारा किया, जिसके बाद भारत ने 3-0 सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं, यूएई में टी20 विश्व कप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए विराट कोहली का टॉस न जीतना ही जिम्मेदार ठहराया गया था। टी20 के फाइनल से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी सोशल मीडिया पर एक मीम पोस्ट किया, जिसमें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को टॉस पर कोहली की सलाह लेते हुए दिखाया गया था। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵