back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WTC Final 2023: ओवल के मैदान पर खराब है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, जानें क्या है ऑस्ट्रेलिया की हालत

लंदन के ओवल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 का फाइनल मुकाबला खेलेगी। जानिए कि इस ग्राउंड पर कैसा है दोनों टीमों का टेस्ट रिकॉर्ड?

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। टीम इंडिया 7 जून से लंदन के ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 का फाइनल मुकाबला खेलेगी। यह ग्राउंड भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए एक न्यूट्रल वेन्यू की तरह है। अब इस मैदान पर कौन सी टीम बाजी मारती है ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन इससे पहले जानिए कि इस ग्राउंड पर कैसा है दोनों टीमों का टेस्ट रिकॉर्ड?

ओवल पर खराब है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

इंडियन टीम ने ओवल के ग्राउंड पर अब तक कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया को सिर्फ 2 में ही जीत मिली है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर 5 पांच मैच गंवाए हैं और 7 मैच ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया ने इस मैदान पर आखिरी टेस्ट मैच 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 157 रनों से जीत अपने नाम की थी।

ऑस्ट्रेलिया का ओवल में रिकॉर्ड

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड भी यहां कुछ खास नहीं है। कंगारू टीम ने यहां अब तक कुल 38 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, इनमें से टीम को केवल 7 में ही जीत मिली है। वहीं 17 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और 14 मैच ड्रा रहे हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट हेड टू हेड

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें कंगारू टीम ने 44 और टीम इंडिया ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है।वहीं 29 मैच ड्रॉ हुए हैं और एक मुकाबला टाई रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs AUS: बारिश से धुला पांचवा टी20 मैच, 2-1 से टीम इंडिया के नाम हुई सीरीज

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांचक आखिरी मुकाबला शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिस्बेन...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵