back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के दौरान पहलवान सतेंदर ने रेफरी को मारा मुक्का, आजीवन प्रतिबंध लगा

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। एक अजीब घटना सामने आई है। यहां पहलवान सतेंदर ने राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल के दौरान 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में अपना मुकाबला हारने के बाद एक रेफरी को मुक्का मार दिया, जिसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने मंगलवार को उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिद्वंद्वी मोहित से अपना मुकाबला हारने के बाद सतेंदर ने निराशा में रेफरी को मुक्का मार दिया। डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने स्पोर्ट्स तक को बताया, डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ट्रायल मुकाबले के दौरान स्थल पर मौजूद थे। उन्होंने सतेंद्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की और उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। मैट पर सतेंदर की हरकतों के कारण टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया और अमन के बीच 57 किग्रा का मुकाबला भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। विशेष रूप से टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता रवि कुमार दहिया और बजरंग पुनिया को राष्ट्रमंडल खेलों में सीधे प्रवेश नहीं दिया गया था, बल्कि उन्हें ट्रायल से गुजरने के लिए कहा गया था। दोनों सितारों को अपने-अपने भार वर्ग के सेमीफाइनल चरण में जगह दी गई। –आईएएनएस आरजे/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...