back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व नंबर-1 टेटे खिलाड़ी चेन मेंग ओलंपिक पदार्पण के लिए तैयार

नानयांग (चीन), 27 मई (आईएएनएस)। विश्व की नंबर-1 महिला एकल खिलाड़ी चेन मेंग पहली बार चीन की टेबल टेनिस ओलंपिक टीम में शामिल होने के बाद राहत महसूस कर रही हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय मेंग ने बुधवार को चीनी टेबल टेनिस ओलंपिक सिमुलेशन टूर्नामें में मैच के बाद मिक्स्ड जोन में कहा, मेरे दिमाग से एक भार उतर गया है। चेन ने कहा, मैं अब अपने पहले ओलंपिक खेलों की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर सकती हूं और यह जानने के बाद कि मैं टोक्यो 2020 खेलूंगी, कुछ विशिष्ट योजना बना सकती हूं। दस दिन पहले, सर्वकालिक अग्रणी चीनी टीम ने आगामी टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए अपने रोस्टर की घोषणा की थी, जिसमें ओलंपिक पदार्पण करने वाली चेन मेंग ने महिला एकल में चीन की चुनौती का नेतृत्व किया। उनकी 20 वर्षीय टीम के साथी सुन यिंगशा, जो दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं, ओलंपिक महिला एकल टेबल टेनिस में चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं, जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन लियू शिवेन टीम स्पर्धा में उनके साथ शामिल हैं। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

वरीना हुसैन की नहीं चमकी थी ‘लवयात्री’ से किस्मत अब एक्ट्रेस के हाथ लगी कपिल शर्मा की नई फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में एक बड़ा लॉन्च मिलने के बावजूद संघर्ष कर रहीं अफगानी ब्यूटी वरीना हुसैन अब एक नई पहचान के साथ पर्दे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵