back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला विश्व कप : बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ रन से जीता मैच

हैमिल्टन (न्यूजीलैंड), 14 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश टीम ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नौ रन से जीत दर्ज की। बल्लेबाज फरगना होक और गेंदबाज फाहिमा खातून ने अहम योगदान दिया और टीम को जीत की ओर ले गईं। बांग्लादेश की बल्लेबाज हॉक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान निगार सुल्ताना के साथ 97 रन की साझेदारी निभाई, जिन्होंने टीम में एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद की। वहीं, निगार अपने अर्धशतक से चूक गईं और 46 रन की पारी खेलकर फातिमा साना के ओवर में कैच छमा बैठीं। इस दौरान टीम ने पचास ओवर में सात विकेट खोकर 234 रन बनाए। वहीं, पाक की गेंदबाज नाशरा संधू ने तीन विकेट झटके, जिसमें फरगना हक (71), रुमाना अहमद (16) और फहीमा खातून (0) का विकेट शामिल है। निडा डार, फातिमा साना और सोहेल ने 1-1 विकेट झटका। 235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की, जिसमें नाहिदा खान 43 रन बनाकर गेंदबाज रुमाना अहमद के ओवर में कैच छमा बैठीं। वहीं, दूसरी बल्लेबाज सिदरा अमीन ने शतक लगाते हुए 104 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल हैं। वहीं, कप्तान बिसमाह महरूफ ने 31 रन की पारी खेली और गेंदबाज आलम के ओवर में कैच थमा बैठीं। तीन बल्लेबाजों के बाद ऐसा कोई भी बल्लेबाज टीम में क्रीज पर नहीं टिक पाया और सभी एक के बाद एक आउट हो गईं। गेंदबाज फाहिमा खातुन ने तीन विकेट चटकाए और रुमाना अहमद ने दो विकेट चटकाए। वहीं, जाहनारा आलम और सलमा खातुन ने 1-1 विकेट चटकाया। गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को अपने दबाव में रखा और टीम को 50 ओवर में 225 रन पर रोक दिया, इस दौरान उन्होंने नौ विकेट चटकाए। संक्षिप्त स्कोर : बांग्लादेश : 234/7 (शर्मिन अख्तर 44, फरगना होक 71, निगार सुल्ताना 46; नशरा संधू 3/41)। पाकिस्तान : 225/9 से हराया (नाहिदा खान 43, सिदरा अमीन 104, बिस्माह मारूफ 31; फहीमा खातून 3/38, रुमाना अहमद 2/29)। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...