back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला क्रिकेट : भारत के खिलाफ जीत में चमकीं रेचल और हेली (लीड-1)

मकाय, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। डार्सी ब्राउन (4/33) की शानदार गेंदबाजी के बाद रेचल हेन्स (नाबाद 93) और एलिसा हेली (77) की बेहतरीन पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने यहां हारुप पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मिताली राज के 107 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 61 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 225 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 41 ओवर में एक विकेट पर 227 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। ब्राउन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की ओर से पूनम यादव ने एकमात्र विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को रेचल और हेली ने बेहतरीन शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 126 रनों की बड़ी साझेदारी की। इस साझेदारी को पूनम ने हेली को आउट कर तोड़ा। हेली ने 77 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों के सहारे 77 रन बनाए। पहला विकेट गिरने के बाद रेचल ने कप्तान मेग लेनिंग के साथ पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को बड़ी जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की पारी में रेचल 100 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 93 और लेनिंग 69 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 53 रन बनाकर नाबाद रहीं। इससे पहले, भारत की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और उसने शैफाली वर्मा (8) और स्मृति मंधाना (16) के विकेट जल्द गंवाए। फिर यास्तिका भाटिया ने मिताली के साथ भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। हालांकि, यस्तिका के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हो गया। यास्तिका ने 51 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 35 रन बनाए। नए बल्लेबाज के रूप में उतरीं दीप्ति शर्मा (9) रन बनाकर पवेलियन लौटीं जबकि अर्धशतक जड़ने के बाद मिताली ज्यादा देर अपनी पारी नहीं बढ़ा सकीं और पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं। मिताली के आउट होने के बाद पूजा वस्त्राकर (17) और स्नेह राणा (2) के विकेट गंवाए। अंत में ऋचा घोष ने झूलन गोस्वामी के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। लेकिन गोस्वामी के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हो गया। गोस्वामी 24 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुईं जबकि ऋचा 29 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 32 और मेघना सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्राउन के अलावा सोफी मोलिनेउक्स और हनाह डार्लिगटन को दो-दो विकेट मिले। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच इसी मैदान पर शुक्रवार को खेला जाएगा। –आईएएनएस एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵