back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विंबलडन : फाइनल में पहुंचीं बार्टी, प्लीसकोवा से भिड़ेंगी (लीड-1)

लंदन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व की नम्बर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ऑल इंग्लैंड क्लब में जारी ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम इवेंट विंबलडन के महिला एकल फाइनल में पहुंच गई हैं। बार्टी बीते पांच साल मं विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली वर्ल्ड नम्बर-1 हैं। बार्टी ने सेमीफाइनल में 2018 की चैम्पियन एंगलिक केरबर को 6-3, 7-6(3) से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 26 मिनट चला। विंबलडन में बार्टी की यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले वह 2019 में फ्रेंच ओपन के रूप में एकमात्र ग्लैंड स्लैम जीतने में सफल रही हैं। फाइनल में बार्टी का सामना चेक गणराज्य की केरोलिना प्लीसकोवा से होगा। प्लीसकोवा ने दूसरे सेमीफाइनल में बेलारूस की आर्यना साबालेंका को 5.7, 6-4,6-4 से हराया। यह मुकाबला लगभग दो घंटे चला। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵