back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगले साल आईपीएल में करूंगा वापसी : एबी डिविलियर्स

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हॉल ऑफ फेमर एबी डिविलियर्स ने पुष्टि की है कि वह अगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के लिए फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे। कुछ महीने पहले क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने वाले डिविलियर्स आईपीएल 2022 में भाग नहीं लिया था, जिसमें आरसीबी बुधवार को अपना एलिमिनेटर मैच खेलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक यह नहीं पता है कि वह किस रूप में वापसी करेंगे। डिविलियर्स ने वीयूस्पोर्ट को बताया, मैं निश्चित रूप से अगले साल आईपीएल में वापसी करूंगा। मैं अपने दूसरे घर में लौटना पसंद करूंगा। डिविलियर्स ने कहा, मैं अगले साल आरसीबी में लौटूंगा, मुझे इसकी कमी खल रही है, पता नहीं किस रूप में लौटूंगा, लेकिन मैं अपने दूसरे घर चिन्नास्वामी स्टेडियम का दौरा करना चाहूंगा। मैं इसके लिए उत्सुक हूं। कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के साथ उन्हें आरसीबी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। 228 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 9,577 रन के साथ सबसे महान सफेद गेंद वाले क्रिकेटरों में से एक माने जाने वाले डिविलियर्स अप्रैल 2008 में भारत के खिलाफ 217 रन बनाकर टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने थे। वनडे मैचों में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक डिविलियर्स ने जनवरी 2018 में क्रमश: 16 गेंदों और 31 गेंदों में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक और सबसे तेज शतक दोनों बनाए हैं। वह 2008 में पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए और आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर हैं, जिसमें 170 पारियों में 38.70 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से 5,162 रन हैं। –आईएएनएस आरजे/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...