लंदन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन की पूर्व चैंपियन जर्मनी की एंगेलिक्वे केरबेर ने कहा कि वह सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को हराने के लिए सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलेंगी। 25वीं सीड केरबेर ने एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 19वीं सीड चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 6-3 से हराया। केरबेर ने कहा, एश्ले के खिलाफ मुझे पता है कि अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलना होगा। एश्ले का मनोबल अभी बढ़ा हुआ है। मुझे पता है कि मुझे अपना खुद का खेल खेलना है। मैं बस सोच रही हूं कि मुझे किस तरह खेलना है। अपने करियर में विंबलडन में चार बार सेमीफाइनल में पहुंचीं केरबेर ने कहा, मुझे बस ग्रास पर खेलना जारी रखना है। बैड हम्बर्ग का पिछले सप्ताह खिताब जीतने से मनोबल बढ़ा है और मैं इसे यहां भी बरकरार रखना चाहती हूं। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम




