back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक में क्रिकेट की पिच पर पाकिस्तान को धूल चटाने का सपना सपना ही रह जाएगा? इस रिपोर्ट से फैंस को लगेगा झटका

128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी होने जा रही है। 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में पहली बार पुरुष और महिला वर्ग में टी20 फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ओलंपिक खेलों में एक बार फिर से क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। करीब 128 साल बाद अब क्रिकेट भी ओलंपिक में गोल्ड मेडल की दौड़ में शामिल होगा। 2028 में लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं की श्रेणी में टी20 फॉर्मेट के मैच खेले जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मिलकर टूर्नामेंट की शुरुआती तारीखें और मेडल मैचों का शेड्यूल तय कर लिया है। हालांकि, यह अब तक तय नहीं हो पाया है कि इस टूर्नामेंट में कौन-कौन सी टीमें भाग लेंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दोनों टीमों के आमने-सामने आने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

भारत-पाक का आमने-सामने टकराना मुश्किल

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष वर्ग में केवल एक ही एशियाई टीम को सीधा क्वालिफिकेशन मिलेगा, जिससे भारत और पाकिस्तान दोनों का एक ही टूर्नामेंट में शामिल होना और आमने-सामने टकराना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिताओं में सिर्फ छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन-कौन सी टीमें टूर्नामेंट में खेलेंगी और क्वालिफिकेशन प्रक्रिया क्या होगी। मेजबान देश अमेरिका को सीधे क्वालिफाई करने का मौका मिलने की पूरी संभावना है, ऐसे में बाकी बचे सिर्फ पांच स्थानों को लेकर मुकाबला कड़ा हो सकता है।

 रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी अब रीजनल क्वालिफिकेशन मॉडल की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसका मतलब यह है कि एशिया, ओशिनिया, यूरोप और अफ्रीका जैसे हर क्षेत्र से केवल टॉप रैंकिंग वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम को ही सीधे ओलंपिक में प्रवेश मिलेगा, जबकि आखिरी एक स्थान एक विशेष क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए तय किया जाएगा।

पाकिस्तान के सामने ओलंपिक में जगह बनाने की बड़ी चुनौती

इसका सीधा मतलब यह हो सकता है कि एशिया से केवल एक टीम संभवतः भारत जो रैंकिंग में सबसे ऊपर है, वहीं सीधा क्वालिफाई कर पायेगी। ऐसे में पाकिस्तान को ओलंपिक में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आईसीसी इस समय यह तय करने की प्रक्रिया में है कि क्वालिफिकेशन सिस्टम को कैसे लागू किया जाए। इस मुद्दे पर हाल ही में सिंगापुर में हुई वार्षिक आम सभा (AGM) के दौरान विस्तृत चर्चा हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵