IND Vs ENG: रोहित शर्मा पर लगे इल्जाम पर पत्नी रितिका का जवाब, इमोशनल कविता से बताई पति की महानता

India vs England: रोहित शर्मा अपनी कप्तानी को लेकर फिर चर्चा में हैं। हाल में रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर के बयान पर रिप्लाई कर सोशल मीडिया का माहौल गर्म किया था।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह के साथ।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह के साथ।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अपनी कप्तानी को लेकर फिर चर्चा में हैं। हाल में रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर के बयान पर रिप्लाई कर सोशल मीडिया का माहौल गर्म किया था। मार्क बाउचर ने कहा था कि मुंबई इंडियंस ने रोहित को कप्तानी से क्यों हटाया है, जिस पर रितिका ने कहा था कि इसमें काफी कुछ गलत है। बाद में रोहित ने रितिका के समर्थन में एक पोस्ट भी किया था। मामला खूब विवादों में रहा था। अब फिर से रोहित की कप्तानी सुर्खियों में है। रितिका ने रोहित की कप्तानी पर रिएक्शन दिया है।

रितिका का रिएक्शन वायरल

भारत-इंग्लैंड सीरीज का तीसरा मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। यह जीत टीम के लिए ऐतिहासिक थी। राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया ने 434 रनों से इंग्लैंड को हराया और टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत हासिल की। इसके बाद एक शख्स ने रोहित की कप्तानी पर एक कविता लिखी, जिसमें तीसरे मैच में रोहित की सेंचुरी से यशस्वी जायसवाल की अविश्वसनीय पारी और टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत पर कविता सुनाई। ‘इंडियन क्रिकेट कॉमेडी’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कविता शेयर की गई थी। कविता के कैप्शन में लिखा था-इस सेल्फलेस कैप्टन को याद रखोगे ना। जब कविता को रोहित की पत्नी रितिका ने देखा तो उन्होंने इमोशनल रिएक्शन दिया। फिर क्या था देखते-देखते यह कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

'रोहित की सेंचुरी सेलिब्रेट नहीं की गई'

शख्स ने कविता में कहा कि रोहित ने सेंचुरी जड़ने की बाद भी इसे सेलिब्रेट नहीं किया। वह अब भी आईसीसी ट्रॉफी के गम में डूबे हैं, जो पास आकर फिर दूर चली गई। राजकोट टेस्ट की पहली पारी में भारत ने सिर्फ 33 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने पारी को संभाला और शानदार 131 रनों की पारी खेली।

रोहित की पत्नी ने क्या दर्शाया?

दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान ने शानदार खेल दिखाया। इसका भी कविता में जिक्र है। यह भी रोहित के कारण संभव हो पाया है। रितिका ने कविता पर अपना रिएक्शन देकर दर्शाया है कि इस कविता में कितनी सच्चाई है। रोहित एक सेल्फलेस कप्तान हैं।

एमआई की कप्तानी छीनने पर बवाल

बता दें आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित से कप्तानी छीन ली। मुंबई ने यह जिम्मेदारी हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को सौंप दी है। इसको लेकर खूब विवाद है। रोहित के फैंस मुंबई इंडियंस के इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हैं। इसका असर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखा था। रोहित से कप्तानी छीनने के बाद मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फॉलोअर्स काफी कम होने लगे थे। हार्दिक और मुंबई इंडियंस को इस फैसले के बाद खूब ट्रोल किया जाने लगा था। रितिका के बयान ने फैंस के आक्रोश को और अधिक बढ़ाया था। मुंबई इंडियंस का यह फैसला सही या फिर गलत, यह तो आईपीएल 2024 में पता चलेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in