back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat-Anushka ने क्‍यों बनाया लंदन शिफ्ट होने का मन? माधुरी दीक्षित के पति ने किया दिलचस्‍प खुलासा

बीते कई सालों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लंदन में शिफ्ट होने की चर्चा तेज हो गई थी। आखिरकार इस मामले में अब पर्दा उठा है। माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने ने दिलचस्‍प खुलासा किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और बल्‍लेबाज विराट कोहली लंदन में सेटल होने को लेकर चर्चा में रहे है। कपल पिछले कई सालों से विदेश में बसने का मन बना रहे थे। इस बात की चर्चा की जोरों पर थी। फैंस लगातार ये जानने को उत्सुक थे कि आखिर बी-टाउन का ये पावर कपल अचानक विदेश क्यों चला गया। इसे लेकर एक दिलचस्‍प बात सामने आई है। 

लंदन शिफ्ट होने की वजह आई सामने

बी-टाउन की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार अनुष्का और विराट साल 2024 से लंदन सेटल हो गए है। जहां अनुष्का का बॉलीवुड में अलग ही जलवा है, तो वहीं, विराट कोहली का क्रिकेट में मैदान पर उनका बल्‍ला आग उगलता है। दोनों की जोड़ी हमेशा से ही फैंस की पसंदीदा रही है। लेकिन जब से उन्होंने विदेश में बसने का प्‍लान बनाया है, तब से फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। 

कपल को लेकर हाल ही में एक दिलचस्प बात सामने आई है। आखिर अनुष्का और विराट ने देश छोड़ने का फैसला क्यों लिया? मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित के पति और कार्डियक सर्जन डॉ श्रीराम नेने ने अपने इस मसले का खुलासा किया है। 

डॉ. नेने ने कहीं बड़ी बात 

डॉ. नेने ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि अनुष्का और विराट की पर्सनल लाइफ में पब्लिक की लगातार दखलअंदाजी कपल को पसंद नहीं है। उन्‍होंने कहा कि कपल अपनी उपलब्धियों का सुकून से जश्न मनाने में असहज महसूस कर रहे हैं। यहां पर हर कदम पर कैमरे और हर किसी की नजरों में आ जाते हैं। इन सब चीजों ने उकनी पर्सनल लाइफ ने काफी हद तक बहुत प्रभावित किया है। 

कपल के निजी पलों में फैंस का दखल

उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी सेलेब्रिटी के लिए फैंस का ध्यान आकर्षित होना एक गर्व की बात है, लेकिन जब ये उनके निजी पलों में दखलबाजी करें तो ये एक दिक्कत खड़ी कर देता है। श्रीराम नेने ने इसे एक उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे एक आम डिनर या लंच भी ‘सेल्फी मोमेंट’(Selfie Moment) में तब्दील हो जाता है।

बच्चों के चलते लिया फैसला 

उन्होंने आगे ये भी बताया कि, अनुष्का और विराट ने विदेश में सेटल होने का फैसला उनके बच्‍चों के वजह से लिया है। कपल अपने बच्चों को एक सामान्य और साधारण जीवन देना चाहते हैं। वो नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे कैमरों और फैनफेयर के बीच बड़े हों, बल्कि वो चाहते थे कि उनके बच्चों का बचपन सुकून और सहजता में गुजरे। इस फैसले के पीछे अनुष्का और विराट की सोच साफ तौर पर झलकती है कि वो अपनी फैमिली को प्राइवेसी और नॉर्मल लाइफ देना चाहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...