IND vs SL Weather: भारत-श्रीलंका मैच पर मौसम मेहरबान, कोलंबो में धूप, श्रीलंका की ये है प्लेइंग 11

Colombo Weather:एशिया कप 2023 (Asia Cup) के सुपर-4 में भारत और श्रीलंका मैच को मौसम का साथ मिल रहा है। सुबह से कोलंबो में धूप खिली है।
टीम इंडिया और श्रीलंका के कप्तान।
टीम इंडिया और श्रीलंका के कप्तान।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2023 (Asia Cup) के सुपर-4 में भारत और श्रीलंका मैच को मौसम का साथ मिल रहा है। सुबह से कोलंबो में धूप खिली है। इससे पहले भारत के दो मैचों पर बारिश का संकट बना रहा। एक मैच रद्द हो गया, जबकि दूसरा रिजर्व-डे में निर्णायक साबित हुआ। आज दोपर 2 बजे से प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और मेजबान टीम श्रीलंका के बीच भिड़ंत होगी।

आसमान साफ, बारिश की संभावना बेहद कम

पहले संभावना जताई जा रही थी कि कोलंबो में बारिश मैच में दखल दे सकती है, लेकिन फिलहाल वहां अच्छी धूप खिली है। ताजाा रिपोर्ट्स के अनुसार कोलंबो का मौसम बिल्कुल साफ है। आसमान क्लियर है। मौसम को देखकर बारिश की संभावना बेहद कम है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले पूरे मुकाबले का भारतीय फैंस आनंद लेंगे। पहले 80-90 प्रतिशत बारिश का अनुमान था।

टीम इंडिया के तीनों मैच बारिश बनी विलेन

टूर्नामेंट में टीम इंडिया तीन मैच खेल चुकी है। दो मैच ग्रुप स्टेज और एक सुपर-4 में खेली है। टीम इंडिया के तीनों मैचों में बारिश ने फैंस का मजा खराब किया है। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द किया गया था। फिर नेपाल के विरुद्ध ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच में भी बारिश ने परेशान किया था। इसके कारण DLS मैथड का सहारा लिया गया था। सुपर-4 में भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बारिश की वजह से रिजर्व-डे का इस्तेमाल करना पड़ा था।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

कप्तान रोहित शर्मा, उप कप्तान हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज, मो. शमी, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा।

श्रीलंका की प्लेइंग 11

कप्तान दासुन शनाका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलागे, महेश थेकशाना, कासुन रजिता, मथीशा पथिराना, कुसल परेरा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, दुशान हेमंथा.

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in