back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टोक्यो की सफलता के बाद हम भयमुक्त हो गए हैं : गुरजीत

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम की ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर का कहना है कि टोक्यो ओलंपिक की सफलता के बाद टीम के खिलाड़ी भयमुक्त हो गए हैं। 25 डिफेंडर को एआईएच महिला प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉड्र 2020/21 के लिए नामित किया गया है। भारतीय महिला टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी। गुरजीत ने कहा, लोगों ने हमें देखना शुरू किया है और मुझे यकीन है कि हमारा प्रदर्शन युवा लड़कियों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगा। टोक्यो ओलंपिक से भारतीय हॉकी का नया युग शुरू हुआ है। हमें काफी मनोबल मिला है। अब हम लोग भयमुक्त हो गए हैं और आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। अवॉर्ड के लिए नामित होने पर उन्होंने कहा, यह मेरे लिए काफी बड़ी चीज है। एक एथलीट के लिए जब आपकी मेहनत को सराहा जाता है तो यह सबसे बड़ी बात होती है। मुझे इस लिस्ट में अपना नाम देखकर काफी खुशी हो रही है। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵