back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमें कीवी आक्रमण का अच्छा-खासा आइडिया है : पुजारा

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश नहीं कर सकता क्योंकि यह मैच तटस्थ स्थान पर खेला जाना है और हमें विपक्षी टीम के गेंदबाजों का आइडिया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून तक खेला जाना है। पुजारा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण बेहद संतुलित है। हमने इनका सामना पहले भी किया है और हमें उनके गेंदबाजों का आइडिया है तथा हम इसके लिए तैयार हैं। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ हुई पिछली टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी लेकिन पुजारा का कहना है कि तटस्थ स्थल होने से दोनों टीमों के लिए बराबर संभावना है। पुजारा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड को फायदा पहुंचेगा। जब हमारे बीच 2020 में सीरीज हुई थी तो उनके घर में मुकाबला खेला गया था। लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल तटस्थ स्थल में खेला जाना है जिसके कारण दोनों टीमों को घर का फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत को 2018 में साउथम्पटन में मिली हार का यहां नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। पुजारा ने कहा, एक मैच को लेकर चलना सही नहीं है। हमने उस समय इंग्लैंड के खिलाफ पकड़ बनाई थी और हमारे पास मौका था। लेकिन मैं उस मुकाबले की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से तुलना नहीं कर सकता। हमें किसी भी मैच के सकारात्मक पहलू को देखना चाहिए। भारत उस मुकाबले को जीतने के करीब था लेकिन अंत में उसे 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकार पर आगबबूला दिखे तेजस्वी यादव, विधानसभा में बोले – “अपराधियों को पूरा विश्वास, ये सरकार कुछ नहीं कर सकती”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा में गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵