back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक टीम के रूप में हम सब रहाणे और पुजारा का कर रहे समर्थन : म्हाम्ब्रे

मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बुधवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम सीनियर बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का समर्थन कर रही है। उनका मानना है कि यह बल्लेबाज जल्द ही फॉर्म में वापस लौटेंगे। 2021 में खेले गए टेस्ट मैचों में रहाणे ने 21 पारियों में 19.57 की औसत से सिर्फ 411 रन बनाए हैं, जिसमें केवल दो अर्धशतक शामिल हैं। कानपुर टेस्ट में रहाणे ने 35 और 4 रन का स्कोर बनाया, जिसके बाद उनका बल्लेबाजी औसत 40 से नीचे चला गया। दूसरी ओर, पुजारा ने 2019 सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 193 रनों की पारी के बाद से अभी तक शतक नहीं लगाया है। रहाणे की तरह, पुजारा कानपुर टेस्ट में बल्ले से कमाल करने में असमर्थ रहे, उन्होंने दोनों पारियों में 26 और 22 रन बनाए। गेंदबाजी कोच ने कहा, मुझे लगता है कि अजिंक्य और पुजारा दोनों को हम जानते हैं कि उनके पास बहुत अनुभव है। उन्होंने पर्याप्त क्रिकेट खेला और हम एक टीम के रूप में भी जानते हैं कि वे फॉर्म में वापस आने से एक पारी दूर हैं। इसलिए, एक टीम के रूप में हम सब उनका समर्थन कर रहे हैं। –आईएएनएस आरजे/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵