back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डब्ल्यूबीबीएल : मेलबर्न स्टार्स के मुख्य कोच ट्रेंट वुडहिल ने दिया इस्तीफा

मेलबर्न, 13 मई (हि.स.)। महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) टीम मेलबर्न स्टार्स के मुख्य कोच ट्रेंट वुडहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, क्लब ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। वुडहिल को 2020 में मुख्य कोच नियुक्त किया गया था और उनके कोचिंग में टीम ने पहली बार फाइनल में प्रवेश किया था,जहां टीम को सिडनी थंडर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मेलबर्न स्टार्स ने वुडहिल के हवाले से कहा,"जाहिर है मैं एक साथ इतने मजबूत डब्ल्यूबीबीएल सीज़न के बाद स्टार्स का साथ छोड़ने पर निराश हूं। हालांकि यह एक कठिन निर्णय है, यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपनी क्रिकेट भूमिकाओं और परिवार के साथ समय को संतुलित करूं। मैं विशेष रूप से हमारे शानदार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो इस सीजन में सफल होने के लिए बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं।" उन्होंने आगे कहा,"मैंने मेलबर्न स्टार्स के साथ अपने कम समय का पूरा आनंद लिया है। मैं इस साल के अंत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूं।" मेलबर्न स्टार्स के महाप्रबंधक निक कमिंस ने कहा,"ट्रेंट का इस्तीफा देना क्लब के लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन हम प्रतिबद्धताओं को संतुलित करने की उनकी इच्छा को समझते हैं।" उन्होंने कहा,"मैं अपने नेतृत्व और हमारे टीम के समर्थन के लिए ट्रेंट को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी ऊर्जा और दृष्टिकोण उन महत्वपूर्ण कारणों में से एक था जिसने हमें परिस्थितियों के अनुकूल बनाया और जिससे मैदान पर हमारे प्रदर्शन में वृद्धि हुई।" मेलबर्न स्टार्स अब डब्ल्यूबीबीएल के नए सीजन के लिए जल्द ही मुख्य कोच की तालाश शुरू करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵