back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एलएसजी के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध होंगे वार्नर और नॉर्टजे : वाटसन

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने बुधवार को पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे गुरुवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध होंगे। यह दिल्ली के लिए अच्छी खबर है, जो शनिवार को पुणे में गुजरात टाइटंस के हाथों 14 रन की हार से उबरने की कोशिश कर रही है। वॉटसन ने कहा, डेविड वार्नर अब निश्चित रूप से अपनी क्वोरंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं और कल रात के मैच के लिए उपलब्ध है, जो बहुत रोमांचक होने वाला है। भारत में आने के बाद से पिछले कुछ हफ्तों में एनरिक नॉर्टजे अविश्वसनीय रूप से अपनी चोट से रिकवरी कर रहे हैं। वाटसन ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मिचेल मार्श का लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए चयन पर संदेह है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैचों के लिए प्रशिक्षण के दौरान चोट से अभी भी जूझ रहे हैं। दिल्ली के सभी खिलाड़ी अब टीम के बायो बबल में मौजूद हैं। वॉटसन को लगता है कि अब सहयोगी स्टाफ के लिए चुनौती बाकी टूर्नामेंट के लिए सही संयोजन तय करने की होगी। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए कोचिंग में और चयन के दृष्टिकोण से सबसे बड़ी चुनौती है कि एक सुपर टीम बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए सही भूमिकाएं तय करनी होगी, जिस तरह से हर कोई शानदार प्रदर्शन कर रहा है। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵