back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्राइम वॉलीबॉल लीग में बेहतर करना चाहता हूं: कोलकाता थंडरबोल्ट्स कप्तान अश्वल

हैदराबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता थंडरबोल्ट्स के कप्तान अश्वल राय ने शनिवार से शुरू हो रहे प्राइम वॉलीबॉल लीग के 2022 सीजन की शुरुआत से पहले यहां टीम के प्रशिक्षण कैंप में अपना 29वां जन्मदिन मनाया। अपने साथियों और कोचिंग स्टाफ के साथ अश्वल के जन्मदिन समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वॉलीबॉल स्टार खिलाड़ी केक में नहाए नजर आ रहे हैं। अश्वल ने कहा, यह टीम के साथियों द्वारा एक शानदार पल था और मैं इससे बेहतर जन्मदिन समारोह की कल्पना नहीं सकता था। कोलकाता थंडरबोल्ट्स 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और अश्वल टीम की अगुवाई करेंगे। यह पूछे जाने पर कि उनके सामने कौन सी चुनौतियां हैं, तो अश्वल ने कहा कि उन्हें दबाव लेना पसंद नहीं है और वह खेल का आनंद लेने में विश्वास करते हैं। उन्होंने आगे कहा, एक कप्तान के रूप में, आपको परिणाम देने का दबाव मिलता है। लेकिन अगर आप इन चीजों को अपने दिमाग से बाहर रखते हैं, तो आप बेहतर खेलेंगे। दबाव में, आप एक अच्छा खेल नहीं बना सकते। इसलिए, मैं अपनी टीम को सलाह और मार्गदर्शन देता रहता हूं। सीनियर भारतीय ब्लॉकर कई वर्षों तक भारत के लिए खेल चुके हैं और अन्य टीमों में भारतीय प्रतिभा को अच्छी तरह से जानते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या इससे उन्हें कठिन विपक्षी टीमों के लिए योजना बनाने का मौका मिलता है, तो अश्वल ने कहा कि यह निश्चित रूप से उन्हें अपनी टीम को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में मदद करता है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे पर पहुंचे लियोनल मेसी, इन चार शहरों के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्‍सा, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी तीन दिन के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके...
spot_img

Latest Stories

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵