back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली, इंदौर ODI से पहले भस्म आरती में कुलदीप यादव के साथ हुए शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले से पहले उज्जैन पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, भस्म आरती में लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। इस अहम मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर पहुंच चुकी है और जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कोहली से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर केएल राहुल भी महाकाल मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। अब विराट कोहली और कुलदीप यादव की मौजूदगी ने इस धार्मिक दौरे को और खास बना दिया है।

भस्म आरती में शामिल हुए कोहली और कुलदीप

मैच से एक दिन पहले शनिवार 17 जनवरी को विराट कोहली और कुलदीप यादव सुबह-सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों सुबह 4 बजे होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुए। करीब दो घंटे तक वे मंदिर प्रांगण में रहे और नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने शिव जी का जाप किया और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। विराट कोहली जैसे बड़े क्रिकेट स्टार के पहुंचने से मंदिर परिसर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी, लेकिन इसके बावजूद कोहली और कुलदीप ने पूरा समय शांति और भक्ति में बिताया। दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से दोनों खिलाड़ियों को बाबा महाकाल का प्रसाद और तस्वीर भेंट की गई। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल के दर्शन किए और जल अर्पित किया।

इंदौर में बदलेगा कोहली का रिकॉर्ड?

विराट कोहली के लिए इंदौर का होलकर स्टेडियम वनडे क्रिकेट में अब तक खास नहीं रहा है। यहां उन्होंने 4 पारियों में सिर्फ 99 रन बनाए हैं और अब तक न तो शतक लगा पाए हैं और न ही अर्धशतक। ऐसे में महाकाल के दर्शन के बाद फैंस को उम्मीद है कि इस बार कोहली की किस्मत बदलेगी और उनका बल्ला जमकर चलेगा। महाकाल मंदिर में पूजा के बाद कुलदीप यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “दर्शन का अनुभव बहुत अच्छा रहा। पूरी टीम आई थी, बहुत सुकून मिला। महाकाल जी की कृपा रही तो आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।” विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बात करते हुए कुलदीप ने कहा, “दोनों क्रिकेट के लीजेंड हैं। उनके साथ खेलने से बहुत एनर्जी और आत्मविश्वास मिलता है। टीम के यंग खिलाड़ी भी काफी अच्छा कर रहे हैं।

महाकाल की फोटो भी कोहली ने की क्लिक

दर्शन के दौरान विराट कोहली मंदिर के मुख्य प्रांगण में नंदी की मूर्ति के पास बैठे नजर आए। इसी दौरान उन्होंने महाकाल मंदिर की फोटो भी क्लिक की। उनके पीछे फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी मौजूद थे। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब सबकी नजरें 18 जनवरी को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड वनडे मुकाबले पर टिकी हैं। फैंस को उम्मीद है कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से टीम इंडिया इंदौर में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...