back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत की जीत पर विराट का रिएक्शन: जेमिमा की बल्लेबाज़ी पर फिदा हुए किंग कोहली, कहा-हिम्मत और सच्चे जुनून की जीत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की जीत पर विराट कोहली का रिएक्शन सामने आया है। विराट ने जेमिमा की खूब तारीफ की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 339 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम इंडिया ने इस चुनौती को शानदार अंदाज़ में पूरा करते हुए 9 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की।

जेमिमा और हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाज़ी


इस मुकाबले की हीरो बनीं जेमिमा रोड्रिगेज, जिन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी ने भारत को जीत की राह पर ला खड़ा किया। यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी बन गया।

टीम इंडिया की जीत पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया


टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेट जगत से बधाइयों की बौछार होने लगी। इसी बीच भारतीय पुरुष टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कोहली ने लिखा, “ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम पर हमारी क्या शानदार जीत हुई। लड़कियों ने बेहतरीन चेज किया और इस बड़े मुकाबले में जेमिमा की बल्लेबाज़ी लाजवाब रही। ये दृढ़ता, विश्वास और जुनून का सच्चा प्रदर्शन है। शाबाश, टीम इंडिया!”

भारत फाइनल में पहुंचा


इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। अब पूरा देश उम्मीद लगाए बैठा है कि कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करे। भारत की यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट में आत्मविश्वास और नए युग की शुरुआत है। जेमिमा, हरमनप्रीत और पूरी टीम ने दिखा दिया कि अगर जज़्बा हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। फाइनल में साउथ अफ्रीका की चुनौती भारतीय टीम को पार करनी होगी। साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैड को 125 रनों से पराजित किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...