back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यौन शोषण के मामले में बुरा फंसा विराट कोहली का साथी, चैट वायरल होने के बाद कस सकता है कानून का शिकंजा

IPL 2025 चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार पेसर यश दयाल और उन पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली कथित गर्लफ्रेंड का चैट वायरल हो रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेटर यश दयाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उन पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आईपीएल 2025 चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार पेसर यश दयाल और उन पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली कथित गर्लफ्रेंड का चैट वायरल हो रहा है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली युवती अब खुलकर सोशल मीडिया पर सामने आ चुकीं हैं।

युवती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से यश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच दोनों की ऑनलाइन चैट का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है। दोनों के बीच की कई तस्‍वीरें इंटरनेट पर बवाल मचा रही है। हालांकि, हम इन वायरल तस्‍वीरों की पुष्टि नहीं करते है। 

यश दयाल पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप 


युवती ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैंने तुम्हें जाने देने की कोशिश की और सब कुछ भगवान के भरोस छोड़ दिया, लेकिन जिस तरह से तुम मेरी जैसी लड़कियों का इस्‍तेमाल किया हो। ये शायद यह सभी के लिए एक आंख खोलने वाला अनुभव होगा। मुझे उम्मीद है कि तुम्हारा परिवार तुम्हें वफादारी और ईमानदारी के बारे में कुछ सिखाएगा। 

https://twitter/sarcastic_us/status/1939640228647481778

‘इस्तेमाल करो और फेंक दो’ की नीति नहीं


 युवती आगे लिखती है, सच्ची सफलता रिश्तों में स्पष्टता, ईमानदारी और पवित्रता लाती है। लड़कियों के प्रति ‘इस्तेमाल करो और फेंक दो’ की नीति नहीं। मैं और भी बहुत कुछ कह सकती हूं, लेकिन अब मैं अपने भीतर और गहराई में जाना चाहती हूं। मैं कर्म में विश्वास करती हूं इसलिए मैंने तुमसे अलग होने का फैसला किया, लेकिन अब मुझे एहसास हुआ है… तुम जैसे लोगों को सिर्फ कर्म के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता- क्योंकि तुम्हें भगवान का डर भी नहीं है।

यश लीगल नोटिस का भी जवाब नहीं दे रहा- युवती


युवती ने बीते सप्‍ताह मुख्यमंत्री पोर्टल पर क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी। शिकायकर्ता युवती ने खुद को यश दयाल की पांच साल तक गर्लफ्रेंड के तौर पर रहने की बात कहीं है। युवती ने कहा‍ कि उन्होंने न तो अब तक लीगल नोटिस का जवाब दिया है और न ही सामने आकर मेरे सवालों का सामना किया।

पीड़िता और क्रिकेटर की कई फोटोज वायरल


सोशल मीडिया पर युवती और यश दयाल की कई फोटोज वायरल हो रही हैं। साल 2022 में जब गुजरात टाइटंस पहली बार आईपीएल चैंपियन जीती तब युवती को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही मौजूद देखा जा सकता है। और जीत के बाद यश दयाल समेत कई इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हैं।

आरसीबी की IPL 2025 चैंपियन टीम के मेंबर


तेज गेंदबाज यश दयाल उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन रखा था। आरसीबी मैनेजमेंट का ये फैसला सही साबित हुआ क्योंकि आरसीबी को आईपीएल चैंपियन बनाने में यश दयाल ने अहम भूमिका निभाई थी। इससे पहले वह जीटी के लिए भी आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...