नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल (Champions Trophy Final) मुकाबला देखने के लिए करोड़ों क्रिकेट फैंस उत्सुक नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के ऊपर भी फाइनल को जीतकर एक और आईसीसी खिताब देश को सौपने का दवाब होगा। हालांकि टीम इंडिया के खेमें से एक ऐसी खबर निकल कर आ रही है जिसे सुनकर फैंस की चिंता बढ़ना स्वभाविक है। 8 मार्च को टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए पहुंची थी और उस दौरान विराट कोहली चोटिल हो गए। पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज ने दावा किया कि चोट लगने की वजह से उन्हें इतना दर्द हुआ कि उन्हें प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा।
टीम मैनेजमेंट ने दी प्रतिक्रिया
प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके घुटने के पास गेंद लगी जिसकी वजह से उन्हें इतना दर्द हुआ कि उन्होंने तुरंत प्रैक्टिस रोक दी। तुरंत फिजियो को ग्राउंड पर बुलाया गया और उन्हें पेन रिलीविंग स्प्रे लगाकर पट्टी बांधी गई। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने प्रतिकिया दी जिसके बाद करोंड़ों फैंस की जान में जान आई। मैनेजमेंट ने कहा कि विराट कोहली कल का फाइनल मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। इसी बीच ब्रॉडकास्टर चैनल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली फैन्स से फाइनल देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील कर रहे हैं।
IND vs NZ Team Squad
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलियम ओरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी, काइल जैमीसन




