विक्की कौशल फिर बढ़ाएंगे जोश, URI के बाद 'सैम बहादुर' में निभाएंगे इस जाबांज आर्मी मैन का किरदार

Vicky Kaushal New Movie: विक्की कौशल की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली के बाद उनकी एक और फिल्म आने वाली है। फिल्म का नाम-सैम बहादुर है। इसको लेकर काफी बज बना है।
फिल्म सैम बहादुर में आर्मी मैन के किरदार में नजर आएंगे विक्की कौशल।
फिल्म सैम बहादुर में आर्मी मैन के किरदार में नजर आएंगे विक्की कौशल।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विक्की कौशल की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली के बाद उनकी एक और फिल्म आने वाली है। फिल्म का नाम-सैम बहादुर है। इसको लेकर काफी बज बना है। फिल्म से विक्की कौशल का लुक सामने आया था, जिसे अच्छा रिस्पांस भी मिला। एक्टर फिल्म के प्रमोशन में लग हैं। फिल्म का टीजर 14 अक्टूबर को रिलीज होना है। फिल्म में विक्की आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। विक्की ने इससे पहले दो बार आर्मी ऑफिर का रोल निभाया है।

फिल्म उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक

फिल्म उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल आर्मी ऑफिसर थे। उनका नाम मेजर विहान था। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को हेड किया था। फिल्म में उनके करीबी का किरदार निभाने वाले मोहित रैन जिन्होंने मेजर करण का रोल निभाया था। उनकि आतंकी हमले में जान गई थी। फिल्म ने डायलॉग की तरह ही लोगों की रगों में जोश बभरा था। फिल्म का डायलॉग 'हाउ इस द जोश...हाई सर' पॉपुलर हुआ था। फिल्म रियल लाइफ सर्जिकल ऑपरेशन पर बेस्ड थी।

फिल्म राजी

फिल्म राजी में भले विक्की कौशल ने आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। वह पाकिस्तानी सेना के अफसर थे। उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। उन्होंने स्पाई एजेंट का रोल निभाया था। जो पाकिस्तान आर्मी के एक ऑफिसर से शादी कर के पाकिस्तान के खिलाफ मिशन को अंजाम देती है। फिल्म में दोनों की ही एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी।

अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर

फिल्म सैम बहादुर में विक्की कौशल भारतीय सेना की वर्दी पहने दिखेंगे। फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। फिल्म रियल लाइफ कैरेक्टर पर बेस्ड है। फिल्म से विक्की का लुक सामने आया है। 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप के बीच फिल्म का टीजर रिलीज होगा। पहला मौका होगा, जब किसी फिल्म का टीजर भारत-पाकिस्तान मैच के बीच रिलीज किया जाए। इसे लेकर काफी बज बना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in